Categorized | लखनऊ.

आदर्श नगर योजना के तहत 45 नगर पंचायतों को 1632 लाख रुपये जारी

Posted on 03 July 2013 by admin

दिनांक 02 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में आदर्श नगर योजना के अन्तर्गत 45 नगर पंचायतों को अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृत 3264 लाख रुपये के सापेक्ष कुल 1632 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में जारी कर दिये हैं।

नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन नगर पंचायतों को धनराशि जारी की गयी है उनमें जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खागा तथा हथग़ाम, कुशीनगर की कसया, कप्तानगंज एवं हाटा, मैनपुरी की ज्योतिखुडिया व घिरौर, उन्नाव की ऊगू व मौरावां, सीतापुर की हरगांव व तम्बौर अहमदाबाद, शामली की जलालाबाद, लखनऊ की नगराम, मलिहाबाद, काकोरी, इटौंजा, अमेठी व गोसाईगंज, बाराबंकी की दरियाबाद, रामनगर, बंकी व सिद्धौर, शाहजहांपुर की खुदागंज, कानपुर देहात की रसूलाबाद व अकबरपुर, बागपत की दोघट, छपरौली व खेकड़ा, मथुरा की छाता, सौंख व चैमुहां, मेरठ की हस्तिनापुर, अमेठी की जायस, अलीगढ़ की जट्टारी, जौनपुर की खेतासराय, बिजनौर की जलालाबाद, मऊ की दोहरीघाट, बरेली की रिछा, इलाहाबाद की सिरसा, बुलन्दशहर की खानपुर, सोनभद्र की चुर्क-घुर्मा व घोरावल, फैजाबाद की गोसाईगंज, मुजफ्फरनगर की भोकरहेड़ी तथा गाजीपुर की जंगीपुर पंचायतें शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in