Categorized | लखनऊ.

नवाबों द्वारा रामपुर की जनता पर किये जाने वाले ज़ुल्म-ओ-सितम को याद कर लोग आज भी सहम जाते हैं- आज़म

Posted on 03 July 2013 by admin

उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जो उनके निजी हित से जुड़ा हो और ग़ैर-कानूनी हो

दिनांक 02 जुलाई, 2013

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खाँ ने स्वार टांडा के विधायक द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में उन पर लगाए गए आरोपों के जवाब में आज पुनः कहा कि वे दिन अब लद गए जब राजा और नवाब जनता को जाहिल रखकर उनके आका हुआ करते थे। नवाबों की गुलामी के दौर में रामपुर की जनता पर किये गये जुल्मों की वह खौफनाक त्रासदी आज भी यहाँ की फिजाओं में पहाड़ों से टकराने वाली सारस की आवाज की तरह गूंज रही है। आज यहाँ जारी एक बयान में श्री आजम खाँ ने रामपुर को एक आदर्श जनपद बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि यह एक ऐसा जनपद होगा जिसके विकास कार्यों का अनुकरण पूरा देश करना चाहेगा।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन एवं सम्पत्ति से लोगों के अवैध कब्जों को हटाया जाना, वृक्षों की अधाधुन्ध कटाई रोकने हेतु पिलिंग मशीनों का लाइसेंस रद्द किया जाना, कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष त्वरित कार्यवाही तथा साम्प्रदायिक भाईचारे को बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कानूनी सख्ती से रामपुर में अव्यवस्था फैलाये रखने वाले लोग बुरी तरह घबराकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामपुर में कानून तोड़ने के लिए कानून की हथकड़ी उनका इंतजार कर रही है। श्री खाँ ने कहा कि यह कानून का राज ही है कि आज रामपुर में अपराध का प्रतिशत पूरे प्रदेश में सबसे कम है। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों को रामपुर में रोशन शिक्षा के बुलन्द चिराग से ईष्र्या और बेचैनी हो रही है, लेकिन वे याद रखें कि शिक्षा का यही रोशन चिराग रामपुर से गुलामी के हर उस निशान को मिटा देगा जो वहां के लोगों को आज भी अपने पूर्वजोें के साथ खौफ के मंजर को याद रखने के लिए विवश करता है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि अपने लम्बे सियासी सफर में उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जो उनके निजी हित से जुड़ा हो और कानून की नजर में गलत हो। सच्चाई क्या है, लोगों को पता है और जो लोग उन पर निराधार आरोप लगा रहे हैं उनके अपराध को न तो कानून माफ करेगा और न ही उनके गुनाहों को आने वाली पीढ़ी ही माफ कर पाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in