Categorized | राज्य

समय से पूरा करें राजस्व वसूली -आर0 रमणी

Posted on 31 January 2010 by admin

जौनपुर-वित्तीय वर्ष दो माह शेष हैं, इसलिए सम्बन्धित अधिकारीगण निर्धारित राजस्व वसूली को हरहालत में समय से पूरा करें। उक्त बातें अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ आर0 रमणी ने स्थानीय निरीक्षण भवन में राजस्व कार्यो से सम्बन्धित विचार विमर्श के दौरान सम्बंधित अधिकारियों से कहीं उन्होने राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों का दिया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी अर्पणा यू0 तथा पुलिस अधीक्षक रामभरोसे द्वारा बुकें देकर अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया पुलिस के जवानों द्वारा गाड आफ आनर किया गया। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष जी को आश्वस्त किया कि अधिकारीगण निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समयसीमा से अन्दर करेंगें

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 हुबलाल, मुख्य राजस्व अधिकारी बी0बी0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बालमयंक मिश्र, उप संचालक चकबन्दी आर0एल0 प्रजापति उपजिलाधिकारी सदर0 ए0के0 उपाध्याय, शाहगंज उमाकान्त त्रिपाठी, सुधीर कुमार असओसी क्षेत्राधिकारी नगर एन0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।जौनपुर। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार होने के पश्चात प्रकाशित कराकर दिनांक 25 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई। आपत्तियां प्राप्त करने के पश्चात अन्तिम रूप से जांचोपरान्त पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार की गई। सूची को अन्तिम रूप से तैयार करने के पश्चात नगर पालिका परिषद, जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम सिद्दीकपुर में पिछड़े वर्ग के लिए अवशेष 189 आवासों का आवंटन 606 व्यक्तियों के मध्य लाटरी प्रक्रिया के अन्तर्गत किया जाना है, लाटरी प्रक्रिया हेतु 6 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह स्थान नियत किया जाता है। पिछड़े वर्ग के 606 पात्र व्यक्तियों की सूची मुख्य राजस्व अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जौनपुर के कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। लाटरी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु सूची के सम्बंधित व्यक्ति दिनांक 5 फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में अपरान्ह 3 बजे के पूर्व उपस्थित होकर लाटरी प्रक्रिया में भाग लें। यह जानकारी जिलाधिकारी अपर्णा यू0 ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in