Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के पिछड़े वर्गों का उत्पीड़न कत़ई बर्दाश्त नहीं

Posted on 01 July 2013 by admin

  • उत्पीड़न की शिकायतों को गम्भीरता से लेने हेतु  प्रमुख सचिव, गृह तथा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा जाय- राम आसरे विश्वकर्मा
  • लम्बित मामलों को निपटाने के लिए मण्डल एवं जनपद मुख्यालयों पर सुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय
  • पिछड़े वर्गों का सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व पूरा हो इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाय

उ0 प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश में हो रहे पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा। अन्य पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों द्वारा गम्भीरता से न लेने पर प्रमुख सचिव, गृह तथा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने आज यहां इन्दिरा भवन स्थित सभाकक्ष में आयोग की बैठक के दौरान बताया कि जिला प्रशासन तथा पुलिस के संबंधित अधिकारी पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही इनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीडि़तों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजनरायण बिन्द भी उपस्थित थे।
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पिछड़े वर्गों के लम्बित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए मण्डल एवं जनपद मुख्यालयों पर शिकायतों की सुनवाई की व्यवस्था शिकायतकर्ता, संबंधित अधिकारी तथा आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के मध्य बैठक कर सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भांति पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा प्रदान करने हेतु प्रदेश के प्रमुख शहरों में कोचिंग संस्थान खोले जाने के लिए आयेाग द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े वर्गों का सरकारी नौकरियांे में प्रतिनिधित्व पूरा है या नहीं इसकी रिपोर्ट सभी विभागों से मंगायी गयी है। यदि इस वर्ग को अनुमन्य 27 प्रतिशत का आरक्षण सरकारी नौकरियों में पूरा नहीं किया गया है तो इसके लिए विशेष अभियान चलाकर पूरा किया जायेगा।
बैठक में आयोग के सदस्य श्री बृजराज सैनी, श्रीमती विद्या यादव, श्री रामप्रसाद सविता, श्री जवाहर लाल साहू, श्री अनिल यादव, श्री रिछपाल सिंह चैधरी, श्रीमती कंचन कन्नौजिया, श्रीमती निर्मला यादव, श्री अजय कुमार सिंह, श्री प्रसिद्ध नारायण सिंह, श्री लालता प्रसाद बियार, आयोग के सचिव श्री अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in