Categorized | लखनऊ.

शिक्षकों को विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा सम्मान देने का फैसला

Posted on 01 July 2013 by admin

  • उच्च शिक्षा में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार योजना 2013 हेतु आवेदन आमंत्रित
  • आवेदनों की अंतिम तिथि 10 जुलाई

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षक पुरस्कार योजना-2013 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
इस पुरस्कार योजना के अन्तर्गत विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं साहित्य के क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शोध करने वाले उच्च शिक्षा के तीन शिक्षकों को सरस्वती सम्मान, अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य विश्वविद्यालयों के तीन शिक्षकों को शिक्षक श्री सम्मान, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय महाविद्यालय के एक शिक्षक को शिक्षक श्री सम्मान, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय के एक शिक्षक को शिक्षक श्री सम्मान, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के एक शिक्षक को शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
इन पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र निदेशक, उच्च शिक्षा, उ0प्र0 इलाहाबाद/कुल सचिव, राज्य विश्वविद्यालय/सम्बन्धित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं तथा निदेशक, उच्च शिक्षा उ0प्र0 इलाहाबाद की वेबसाइट ूूूण्कीमनचण्बवउ से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। इच्छुक विद्वान अपने आवेदन निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उ0प्र0 इलाहाबाद के कार्यालय में 10 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। अपूर्ण व अधूरे भरे एवं अन्तिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in