Categorized | लखनऊ.

विपणन विकास सहायता कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में 1431 दावे निस्तारित

Posted on 01 July 2013 by admin

योजना के अन्तर्गत 10.27 करोड़ रुपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों के विकास हेतु विपणन विकास सहायता कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में 1431 दावों का निस्तारण कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए निर्यात आयुक्त एवं प्रमुख सचिव लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन श्री मुकुल सिंघल ने बताया कि विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत विगत चार वर्षों के लम्बित 1431 दावों का निस्तारण करते हुए 10.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। उन्होंने बताया कि अभी भी 54 दावे कतिपय कारणों से अपूर्ण होने के कारण लम्बित हैं। इनकी कमियांे को पूरा कराकर स्वीकृति हेतु इन्हें राज्य स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा। निस्तारित एवं अनिस्तारित दावों की सूची निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्मचइनचपदकपंण्बवउ पर देखी जा सकती है। इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में कुल 12.30 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।
श्री सिंघल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष से आवेदन पत्रों की आॅनलाइन फाईलिंग एवं ट्रैकिंग की सुविधा प्रारम्भ कर दी गयी है, जिसकी वजह से योजना के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले दावों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से हो सकेगा और निर्यातक आनलाइन अपने आवेदन पत्रों की ट्रैकिगं कर उनके स्टेटस की जानकारी ले सकेंगे। योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता अब निर्यातक इकाइयों के खातों में सीधे ई-ट्रान्सफर के माध्यम से भेजी जायेगी। यदि किसी इकाई द्वारा अपने बैंक खाते का विवरण नहीं दिया गया है तो वे तत्काल कार्यालय निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो को उपलब्ध करा दें, ताकि यथाशीघ्र उनके खातों में धनराशि हस्तांतरित की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in