Categorized | जौनपुर

पूर्वांचल वि.वि. में बैठक सम्पन्न

Posted on 31 January 2010 by admin

जौनपुर-  पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कैम्पस टीचर्स एसोसिएशन (पुक्टा) की बैठक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसोसिएशन का नाम पूर्वांचल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यकारिणी के प्रस्ताव में शिक्षकों व एसोसिएशन का व्यापक हित देखते हुये यह निर्णय लिया गया। इस पर प्रकाश डालते हुये पूटा के महासचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि देश एवं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक संघों का नामकरण इसी प्रकार से है। इसी कारण हमारे एसोसिएशन का नाम बदलने की आवश्यकता थी। इस दौरान फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये डा. अविनाश पाथर्डिकर को समन्वयक नामित किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, प्रो. डीडी दूबे, डा. संगीता साहू, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. रामजी लाल, डा. मानस पाण्डेय, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. संजय सिन्हा, डा. एचसी पुरोहित, डा. सन्दीप सिंह, रजनीश भाष्कर आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव सचिन अग्रवाल ने किया। बैठक की शुरूआत में डा. प्रवीन प्रकाश की माताजी के निधन पर दो मिनट का शोक मृतक आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in