दूरस्थ ग्रामीणांचलों में जाकर जनता की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। श्री नितिन अग्रवाल,मा0राज्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,उ0प्र0

Posted on 30 June 2013 by admin

grd_4663हमारे देष की आत्मा गांव में बसती है, जहां मेडिकल की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधिकांष ग्रामीणों को आज भी उपचार के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल की अच्छी सुविधाएं हों इसके लिए इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में जाकर अवष्य सेवा करनी चाहिए।
उक्त उदगार श्री नितिन अग्रवाल,मा0राज्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,उ0प्र0 ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में गुड़गांव स्थित पैनासिया न्यू राइज सुपर स्पेषलिटी हाॅस्पीटल के उद्घाटन एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने स्काॅलरषिप मिलने वाले डाक्टरों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेष में कालेज खोलने के लिए आमंत्रित किया तथा उत्तर प्रदेष सरकार से भरपूर सहयोग देने का आष्वास भी दिया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया तथा मेडिकल के क्षेत्र में पी0एच0डी0 कर विषेष दक्षता प्राप्त करने वाले डाक्टरों को डिग्री प्रदान की। डा0 राजेष जैन, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर ने मंत्री जी को पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एक कांफ्रेंस भी आयोजित की गई जिससे एनेस्थीया के सम्बन्ध में आधुनिकतम विकास एवं फील्ड में आने वाली दिक्कतों के बारे में चर्चा की गयी।

ज्ञातव्य हो कि पैनासिया, न्यू राइज हाॅस्पीटल 225 बिस्तरों का अस्पताल है जो सुपर स्पेषलिटी से युक्त है तथा गुड़गांव के डी0एल0एफ0फेज-3 में सेवारत है।
इस अवसर पर डा0 टी0 आर0 प्रभाकर, प्रेसीडेंट, आई0एस0ए0,
डा0 मनीष गुप्ता,  डिप्टी जनरल मैनेजर,डा0 भुनेष्वर, सेक्रेटरी आई0एस0 ए0, डा0 बी0 राधाकृष्णनन, सीईओ, आई0सी0ए0, डा0 पी0एन0कक्कड़ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in