Categorized | लखनऊ.

जब करिश्मा चलता है तो पूरे देश में चलता है वो चाहे गुजरात हो, उत्तर प्रदेश हो

Posted on 30 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साक्षात्कार पर बिन्दुवार प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कथन पर कि यह गुजरात नहीं है, यहां नही चलेगा करिश्मा, पर जवाब देते हुए कहा कि जब करिश्मा चलता है तो पूरे देश में चलता है वो चाहे गुजरात हो, उत्तर प्रदेश हो या कोई अन्य राज्य। डाॅ0 मिश्र ने बाहर से अमित शाह जी को प्रभारी बनाये जाने के अखिलेश के बयान पर कहा कि सपा एक क्षेत्रीय दल है तो स्वाभाविक है कि राष्ट्रीय दल भाजपा की कार्यप्रणाली की उन्हें जानकारी नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी चीजों को राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में देखती और करती है जबकि सपा की कहानी ’यहीं से शुरू यहीं पर खत्म’ समाप्त होती है। सत्य बात तो यह है कि सपा सहित सभी दल भाजपा से डरे है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी अपनी पीठ खुद ही थप थपा रहे हैं। यूपी को धर्म निरपेक्ष्य राज्य तथा अपने दल के धर्म निरपेक्षता के पैरोकार बताने वाले मुख्यमंत्री  जी बतायें कि क्या धर्म निरपेक्षता की परिभाषा एक वर्ग विशेष का तुष्टीकरण है? या बहुसंख्यकों का सम्मान भी उसमें शामिल है। एक साम्प्रदाय विशेष के आतंकवादियों पर मुकदमों की वापसी का फरमान क्या धर्मनिरपेक्षता है? सपा ने मुस्लिम तुष्टीकरण को धर्म निरपेक्षता समझ लिया है अतः उन्हें लगता है वो और उनका दल ही धर्म निरपेक्षता का प्रबल पैरोकार है।
डाॅ0 मिश्र ने प्रदेश को राजनैतिक स्टेट बताये जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री जी बतायें कि कौन सा स्टेट राजनैतिक स्टेट नहीं है? और क्या राजनैतिक स्टेट की कानून-व्यवस्था खराब होती है? उन्होंनें मुख्यमंत्री जी से राजनैतिक स्टेट की परिभाषा जाननी चाही। डाॅ0 मिश्र ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था का जिक्र है। सत्ता पक्ष के मंत्री, विधायक तथा सांसद और उनके ही पिता जी ने सपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर अंगुली उठाई है। डाॅ0 मिश्र ने आबकारी अधिकारियों और वनाधिकारियों के निलम्बन पर कहा कि क्या प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में कोई सुधार हुआ है? डाॅ0 मिश्र ने कहा कि रोज-रोज कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार का मामला मीडिया की सुर्खियां बटोरते है। सच बात तो यह है कि प्रदेश में गवर्नेन्स का अभाव है, कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है, विकास कार्य ठप पड़े हैं, अराजकता चरम पर है और प्रदेश की जी.एस.डी.पी. घट गई है। मुख्यमंत्री जी फिर भी संतुष्ट हैं तो यह चैंकाने वाली बात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in