Categorized | लखनऊ.

केजीएमयू के वी.सी. ने 1.1 करोड़ रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त राहत कोष में दान की

Posted on 29 June 2013 by admin

  • उत्तराखण्ड की मदद के लिए लोग पीडि़त राहत कोष में खुलकर दान दें: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड को सम्पूर्ण राहत शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी: अखिलेश यादव
  • प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों द्वारा अब तक 71,50,000 रु0 की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त राहत कोष में दान दी गई

pressउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तराखण्ड की सहायता हेतु लोगों द्वारा दान की जा रही सम्पूर्ण धनराशि शीघ्रातिशीघ्र वहां की सरकार को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में उत्तराखण्ड को अधिक से अधिक सहायता की आवश्यता है।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज उनके सरकारी आवास पर केजीएमयू के वी.सी. डाॅ0 डी.के. गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री पीडि़त राहत कोष के लिए 1.1 करोड़ रुपए के चेक भेंट के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उत्तराखण्ड की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान करें। श्री यादव ने दानकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
केजीएमयू के डाॅक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा यह धनराशि अपने दो दिन के वेतन के दान से एकत्र की गई है। केजीएमयू द्वारा उत्तराखण्ड की सहायता के लिए 15 डाॅक्टरों की टीम पहले ही भेजी जा चुकी है तथा दवाइयां व कम्बल भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
इस अवसर पर प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह भी उपस्थित थे।
उधर, प्रदेश सरकार के मंत्रिगण भी मुख्यमंत्री पीडि़त राहत कोष में बढ़-चढ़ कर दान दे रहे हैं। सरकार के मंत्रियों/विधायकों (जिनकी कुल संख्या 120 है) द्वारा आज तक 71,50,000 रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त राहत कोष में दान की जा चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in