Categorized | लखनऊ.

आधुनिक भारत के निर्माण में डा0 राम मनोहर लोहिया का योगदान

Posted on 29 June 2013 by admin

29-06-bआज यहां श्री दुर्गा शिक्षा निकतेन महाविद्यालय, छोटा भरवारा, गोमतीनगर, लखनऊ में ‘‘आधुनिक भारत के निर्माण में डा0 राम मनोहर लोहिया का योगदान’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि, विधान सभा अध्यक्ष, श्री माता प्रसाद पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार, श्री के0 विक्रमराव थे।
संगोष्ठी में लगभग 30 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री जगजीवन प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री राम शंकर यादव, अध्यक्ष श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति ने किया।
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया ने गैर बराबरी और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का मंत्र दिया ताकि राजनीति और समाजनीति से प्रदूषण समाप्त होे। उन्होंने कहा कि डा0 लोहिया क्रांतिकारी समाज निर्माता और उत्कृष्ट राजनेता तथा मौलिक विचारक थे। उनकी प्रासंगिकता को आंकने के लिये हमें उनके व्यक्तित्व एवं विचारों का गहन अध्ययन करना होगा।
वरिष्ठ पत्रकार श्री के0 विक्रमराव ने डा0 लोहिया के विविध जीवन प्रंसगों के साथ अपने अनुभव बताये। उन्होंने डा0 लोहिया के धर्म एवं राजनीति पर विचारों की वर्तमान संदर्भ में व्याख्या करते हुये कहा कि आज धर्म और राजनीति दोनों भटकाव के शिकार हो गए हैं। डा0 लोहिया के विचार आज भी दिशा निर्देशक एवं प्रासंगिक हैं।
देवास (मध्य प्रदेश) से आयीं डा0 सीमा सोनी, असि0 प्रो0 राजनीति विज्ञान ने डा0 लोहिया के वर्ण एवं जाति संबंधी विचारों की विवेचना करते हुये कहा कि डा0 लोहिया राजनीति को अल्पकालिक धर्म मानते थे और कहते थे कि बुराई के खिलाफ लड़ाई का ब्रत हर कार्यकर्ता को लेना चाहिये। समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय कार्यकर्ता श्री दीपक मिश्रा ने डा0 लोहिया की हिमालय बचाओ नीति की वर्तमान में प्रासंगिकता पर जोर देते हुये गोवा मुक्ति आंदोलन में उनके योगदान की भी चर्चा की।
लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एसो0प्रो0 डा0 विनोद सिंह ने डा0लोहिया के आर्थिक विचारों और प्रो0 डी0 एस0 यादव, विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय ने डा0लोहिया के सामाजिक आर्थिक न्याय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। डा0 मलय तिवारी ने प्रजातांत्रिक समाजवाद पर और डा0मुंजला उपाध्याय ने समाज में विकास के साथ विनाश की वृत्ति पर चर्चा की। डा0 संदीप पटेल ने लोहिया के आर्थिक वैषम्य और उसे दूर करने के उपायों की चर्चा की।
डा0 अंशु केडिया, असि0 प्रो0, ए0पी0सेन गल्र्स महाविद्यालय, लखनऊ ने डा0 लोहिया की हिमालय बचाओं और नदिया साफ करो की वर्तमान में प्रासंगिकता पर बल दिया।  संगोष्ठी का संचालन प्रो0 राम गणेश यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in