Categorized | लखनऊ.

टी.ई.टी. की परीक्षा पर सवालिया निशान

Posted on 29 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मे कराई जा रही टी.ई.टी. की परीक्षा पर सवालिया निशान लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने प्रदेश की टी.ई.टी. परीक्षा को अव्यवहारिक बताया और कहा कि पिछली टी.ई.टी. परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 72000 से अधिक अभ्यार्थियों को अभी तक तैनाती नही मिली है। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश के टी.ई.टी. में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय हुआ है। सपा सरकार को चाहिए कि पहले उन अभ्यर्थियों और उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाये। उन्हे तत्काल तैनाती दी जाये।
पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक तरफ प्राइमरी शिक्षा के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है और दूसरी ओर टी.ई.टी. की परीक्षा करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली टी0ई0टी0 परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे। सभी अभ्यर्थियों से 500 रूपये प्रति स्थान के हिसाब से लगभग 20,000 रूपये फीस दी थी। सपा सरकार ने वादा किया था कि मात्र 500रूपये छोड़कर शेष धनराशि अभ्यर्थियों को वापस कर दी जायेगी। डा0 मिश्र ने सरकार से कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को तत्काल उनकी शेष धनराशि वापस की जाये। कुल मिलाकर प्रदेश भर में टी.ई.टी. अभ्यर्थियों में निराशा का भाव है और सरकार रोज-रोज नये प्रयोग कर प्राइमरी के साथ खिलवाड़ कर रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार पहले पिछली टी.ई.टी. पास अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति की राह में आने वाली बाधा को दूर कर और उनकी नियुक्ति की व्यवस्था पिछली टी.ई.टी. परीक्षा मे शामिल हुए अभ्यर्थियों को उनकी शेष धनराशि वापस की जाये। उन्होंने सरकार को आग्रह किया इस वर्ष हो रही परीक्षा में सुचिता हर हाल में होनी चाहिए तथा बेरोजगारों के साथ नौकरी के नाम पर खिलवाड़ बंद होना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in