Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 11,53,500 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 29 June 2013 by admin

अबतक इस कोष में 1,36,42,500 रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 11,53,500 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। ये धनराशि उ0प्र0 मंत्रिपरिषद के मंत्रिगण, विधायकगण तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में दान दी गई है।
कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा सम्भल से विधायक श्री इकबाल महमूद ने 1-1 लाख रुपये तथा विधायकगण श्री राधेेश्याम जायसवाल (सीतापुर), श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह (गोण्डा), श्री जमीर उल्ला खाँ (अलीगढ़), श्री ओम प्रकाश दुबे बाबा दुबे (जौनपुर), श्री आशुतोष उपाध्याय (देवरिया), श्री कैलाश यादव (गाजीपुर), श्री गुलाम मोहम्मद (मेरठ), श्री रामपाल यादव (सीतापुर), श्री कुलदीप सेंगर (उन्नाव), श्री आशीष यादव (एटा), श्री आदिल शेख (आजमगढ़), श्री उत्कर्ष वर्मा (लखीमपुर), श्रीमती फसीहा मुराद लारी गजाला (देवरिया), श्रीमती राजेश्वरी (हरदोई), श्रीमती विजमा यादव (इलाहाबाद), श्रीमती राजमती निषाद (गोरखपुर), श्री रमेश यादव (सदस्य विधान परिषद एटा), श्री यशवंत सिंह (सदस्य विधान परिषद मऊ) में से प्रत्येक ने नकद 50,000 रुपये तथा श्री अबरार अहमद (सुल्तानपुर) ने नकद 31,000 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में जमा कराई।
इसी प्रकार प्रमुख सचिव श्री नेतराम ने 10,000 रुपये तथा प्रमुख सचिव श्री प्रभात कुमार सारंगी व श्री सुनील कुमार ने 5-5 हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में चेक के माध्यम से दान की है। इस कोष में श्री बिहारी लाल निजी सचिव (गे्रड-3) द्वारा भी 2500 रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से जमा कराई गई है।
इस प्रकार अबतक इस कोष में 1,36,42,500 रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जबकि इस कोष में चेकों के माध्यम से धनराशि दानकर्ताओं द्वारा सीधे भी जमा कराई जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in