Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में जैव परिवर्तित बीजों के परीक्षण की अनुमति नहीं- खेती में नहीं लागू होगी कान्ट्रेक्ट फार्मिंग - मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Posted on 29 June 2013 by admin

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै0 राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मा0 मुख्यमंत्री से किसानों के मुद्दों पर मुख्यमंत्री आवास में 5 से 6 बजे तक वार्ता की। वार्ता में चै0 राकेश टिकैत ने प्रदेश में जैव परिवर्तित बीजों पर रोक जारी रखने तथा कान्ट्रेक्ट फार्मिंग लागू न किये जाने, मण्डी एक्ट मंे बदलाव न करने की माँग की। इस सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में जैव परिवर्तित फसलों पर रोक जारी रहेगी तथा कान्टेªक्ट फार्मिग को लागू नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मण्डी एक्ट में बदलाव नहीं करेगी।
ppb_8897देशी बीजों को सुरक्षित रखने के लिए मुद्दों पर मा0 मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जीन बैंक एवं शीड बैंक खोलने का आश्वासन दिया। गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में अगले माह में पूर्ण भुगतान का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उ0प्र0 पावर कारपोरेशन पर चीनी मिलों पर बकाया भुगतान को जल्द से जल्द भुगतान कर किसानों को पैसा दिलायेगी। भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।
बिजली की बढ़ी दरों से किसानों को मुक्त रखने हेतु सरकार  ने राज सहायता पर विचार कर जल्द निर्णय करने का आश्वासन देते हुए कहा  कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते कनेक्शन दिये जाने का अभियान चलाया जायेगा। बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जायेगा तथा प्रदेश के किसानों द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा लिये गये ऋण से संग्रह शुल्क एवं रिकवरी चार्ज को समाप्त करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को दिया गया।
कृषि विभाग को सक्रिय किये जाने तथा किसानों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठायें जायेंगे। किसानों को निजी नलकूपों का सामान उपलब्ध कराया जायेगा तथा सामान्य योजना के कनेक्शन हेतु सरकार द्वारा दी जा रही सहायता में वृद्धि की जायेगी। प्रदेश में किसान आयोग का जल्द से जल्द गठन एवं नई कृषि नीति लागू की जायेगी। जनपद स्तर पर किसान दिवस को पुनः आयोजित कराने के आदेश पारित करने का आश्वासन भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया।
प्रतिनिधि मण्डल में चै0 राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजेश चैहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीवान चन्द्र चैधरी प्रदेश अध्यक्ष, हरिनाम सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष लखनऊ, अनिल तालान प्रदेश प्रवक्ता, धर्मेन्द्र मलिक, अन्नू यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, योगेश शर्मा ब्लाक अध्यक्ष मौरना, जनपद-मुजफ्फरनगर आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in