Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ की मांगों के संबंध में बैठक सम्पन्न

Posted on 29 June 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह ‘पंडित सिंह’ की अध्यक्षता में बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आज राजकीय शिक्षक संघ की मांगों के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, निदेशक व संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गयी जिसमें संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में उल्लिखित ग्यारह मांगों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
संघ की मुख्य मांगों पर चर्चा के दौरान यह परिलक्षित हुआ कि इनके मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। श्री वासुदेव यादव द्वारा बताया गया कि इनकी कतिपय मांगों को पूर्ण किये जाने हेतु उनके स्तर से प्रयास जारी है। शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ की मांगों की यथासंभव पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया जायेगा।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष पारस नाथ पाण्डेय एवं महामंत्री छाया शुक्ला ने शिक्षा मंत्री के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि बोर्ड का पारिश्रमिक बढ़ाना, विभागीय प्रोन्नतियां करना, वरिष्ठता सूची निकालने के लिए उन्हें आभार दिया जाता है। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष एस0एस0 सोनी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार, शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव, मुन्ना लाल मिश्र, सी0 एल0 यादव, वंदना तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in