Categorized | लखनऊ.

क्राॅप डाइवर्सीफिकेशन योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के प्रस्ताव के अनुसार भारत सरकार से प्राप्त धनराशि 125.50 करोड़ रूपये का उपयोग वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में कराकर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के 18 जनपदों के किसानों को लाभान्वित कराया जायेगा: मुख्य सचिव

Posted on 29 June 2013 by admin

लगभग 70500 हेक्टेयर धान के क्षेत्रफल के स्थान पर ग्वार, खरीफ उर्द, मूंग, मक्का एवं पाॅपलर के पौधों का रोपण व पाॅपलर में अन्तः फसल की योजना से पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुँचेगा: जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि क्र्राॅप डाइवर्सीफिकेशन योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के प्रस्ताव के अनुसार भारत सरकार से प्राप्त धनराशि 125.50 करोड़ रूपये का उपयोग वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 में कराकर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के 18 जनपदों के किसानों को लाभान्वित कराया जाये। उन्हांेने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के मेरठ मण्डल के मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, हापुड, बागपत, सहारनपुर मण्डल के सहारनपुर मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली मण्डल के बरेली, बदायू, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद मण्डल के मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर, अमरोहा तथा अलीगढ़ जनपद के 70500 हेक्टेयर धान के क्षेत्रफल के स्थान पर ग्वार, खरीफ उर्द, मूंग, मक्का एवं पाॅपलर के पौधों का रोपण व पाॅपलर में अन्तः फसल की खेती कराई जायेगी।
श्री उस्मानी ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में पश्चिम क्षेत्र के लगभग एक लाख से अधिक किसान लाभान्वित होगें। क्राॅप डाइवर्सीफिकेशन योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशेषकर उन क्षेत्रों को ध्यान में रखकर लागू की जा रही है जहाँ भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया है तथा खेती हेतु पानी की उपलब्धता किसानों के लिये एक समस्या बन गई है। इस योजना से पानी की बचत होने के साथ-साथ किसानों को कम पानी उपयोग होने वाली फसलों की खेती करने में सहायता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in