Categorized | Latest news, लखनऊ.

उत्तराखण्ड की त्रासदी पर चिन्ता और दुःख जताते हुए तत्काल राहत पहुॅचाने पर बल दिया गया

Posted on 29 June 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायको की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें उत्तराखण्ड की त्रासदी पर चिन्ता और दुःख जताते हुए तत्काल राहत पहुॅचाने पर बल दिया गया। बैठक को वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं कारागार तथा खाद्य रसद मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने भी सम्बोधित किया। समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों तथा मंत्रियों ने निश्चय किया कि राहत कोष में विधायक 50-50 हजार रूपए और मंत्री एक-एक लाख रूपए का योगदान करेगें। मुख्यमंत्री जीने कहा कि विधायक निधि से विधायक 10 लाख रू0 तक की राहत कोष में सहायता दे सकेगें जिसके लिए प्रस्ताव सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिया जायगा।
28-06-dमुख्यमंत्री की अपील पर तत्काल 60 लाख रू0 की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में जमा हुई। वरिष्ठ मंत्री सर्वश्री शिवपाल सिंह यादव, बलराम यादव, अहमद हसन, श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अलावा शिव कुमार बेरिया, राज किशोर सिंह, सुरेन्द्र पटेल, इकबाल महमूद, फसीहा मुराद लारी गजाला, शारदा प्रताप शुक्ला, विजमा यादव, राजमती देवी, राजेश्वरी देवी आदि ने भी सहायता कोष में योगदान दिया।
समाजवादी पार्टी विधायको को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड में आई आपदा से जनधन की काफी क्षति हुई है। हजारों स्थानीय लोग भी उजड़ गए है। गांव के गांव तबाह हो गए हैं। हजारो लोगों ने जंगलों और पहाड़ों में भागकर अपनी जान बचाई पर तमाम लोग असमय काल के गाल में समा गए। ऐसे संकट में पीडि़त लोगों की मदद करना पुनीत कर्तव्य बनता हैं। उन्होने कहा उत्तराखण्ड कल तक हमारा ही अंग था। उससे हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं। वहां की परेशानी हमारी भी है। हम सब उनके दुःख से दुःखी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केदारनाथ में जल प्रलय की स्थिति के लिए मनुष्य ही उत्तरदायी है। प्रकृति से खिलवाड़ का यही परिणाम हैं। नदियों का प्रवाह रोके जाने, अवैध निर्माण को बढ़ावा देने और वन संपत्ति में निरंतर ह्नास से पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।
श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव उत्तराखण्ड की स्थिति पर बहुत चिंतित है और वे बराबर वहां की स्थिति का अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होने समाजवादी पार्टी की उत्तराखण्ड शाखा से संपर्क कर वहां सभी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यो में जुट जाने का निर्देश दिया है।
श्री यादव ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के जंगलों में फंसे हजारो लोगों को सुरक्षित निकालने में भारतीय सेना की शानदार भूमिका रही हैं। हमारे एक विधायक श्री गोमती यादव भी बद्रीनाथ में फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। राहत कार्य के दौर में कुछ फौजी शहीद भी हुए है। उनकी अंत्येष्टि में हमारे मंत्री जा रहे है। राज्य सरकार ने तत्काल 25 करोड़ की आर्थिक मदद के अलावा पेंषन पर व्यय बंटवारे की 35079 करोड़ की धनराशि भी उत्तराखण्ड को दी है। पीडि़तों के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, कपड़े तथा आर्थिक सहायता पहुॅचाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने 300 बसें लगाई ताकि तीर्थयात्री अपने गंतव्य तक पहुॅच सके। बीमारों की मदद के लिए चिकित्सक दल और दवाइयां भेजी गई है।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने बैठक में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमें उत्तराखण्ड में आई भयंकर विपदा पर गहरा दुःख एवं शोक जताते हुए हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत फौजी जवानों तथा दिवंगत तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और इस भयानक विपत्ति में फंसे तथा विस्थापित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in