Categorized | लखनऊ.

21 नगर पालिका परिषदों में 105 सदस्य नामित

Posted on 29 June 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 नगर पालिका परिषदों में 105 सदस्य नामित किये हैं। प्रत्येक नगर पालिका परिषद मे 5-5 सदस्य नामित किये गये हैं। इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन नगर पालिका परिषदों में ये सदस्य नामित किये गये हैं उनमें जनपद संतकबीरनगर की नगर पालिका खलीलाबाद, जनपद सिद्धार्थनगर की नगर पालिका सिद्धार्थनगर तथा बांसी, जनपद प्रतापगढ़ की नगर पालिका प्रतापगढ़, जनपद फतेहपुर की नगर पालिका बिन्दकी एवं फतेहपुर, जनपद कानपुर नगर की नगर पालिका बिल्हौर, जनपद कानपुर देहात की नगर पालिका पुखरायाँ, जनपद चित्रकूट की नगर पालिका कर्वी, जनपद बाँदा की नगर पालिका बाँदा व अतर्रा जनपद हमीरपुर की नगर पालिका हमीरपुर, राठ एवं मौदहा, जनपद महोबा की नगर पालिका चरखारी व महोबा, जनपद ललितपुर की नगर पालिका ललितपुर तथा जनपद जालौन की नगर पालिका कोंच, जालौन, कालपी व उरई शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in