Categorized | लखनऊ.

कांग्रेसजनों द्वारा सहायता धनराशि एवं राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है

Posted on 28 June 2013 by admin

उत्तराखण्ड में विगत दिनों आये दैवीय आपदा से हुई भीषण जन-धन त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंाग्रेसजनेां द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद के निर्देश पर पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों द्वारा सहायता धनराशि एवं राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी जनसम्पर्क, जनसमस्या एवं  संवेदना यूनिट के चेयरमैन-पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने उत्तराखण्ड में फंसे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आते हुए अपनी पूर्व विधायक की मिलने वाली एक माह की पेंशन की धनराशि का चेक  उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री को सौंपा है।
photo-siraj-menhdi-check-give-to-dr-nirmal-khatri-ji-for-uttrakhand-relief श्री मेंहदी ने प्रदेश के सभी पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं सभी पूर्व सांसदों से अपील की है कि उत्तराखण्ड में आये दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मदद हेतु अपनी एक माह की पेंशन मदद के रूप में दें।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी जनसम्पर्क, जनसमस्या एवं  संवेदना यूनिट के चेयरमैन-पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तराखण्ड में आयी प्राकृतिक आपदा से पूरा देश दुखी है तथा सभी लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की दिशा में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार जुटी हुई हैं।
हाजी सिराज मेंहदी ने कहा है कि जनत्रासदी के इस प्राकृतिक विपदा में जन-धन की हुई व्यापक हानि को देखते हुए हम सभी को एकजुटता के साथ उत्तराखण्डवासियों और पीडि़त तीर्थयात्रियों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in