Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में अपनी एक माह का वेतन 51 हजार रू0 दे रहा हूँ

Posted on 28 June 2013 by admin

मा0 मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार
मा0 महोदय,

देवीय प्रकोष के कारण उत्तराखण्ड में हुयी भारी वर्षा, बादलों के फटने से आये तूफान एवं पहाड़ो के भू-स्खलन ने बहुत विकराल रूप धारण कर लिया जिससे भारी तबाही विनाश एवं जन हानि हुयी है। जिसमें अनेकों धर्मशालय, होटल एवं मकान बह गये तथा हजारों लोगों की मृत्यु हो गयी तथा हजारों लोग फंसे है, जो जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। ऐस समय में हम सबका कर्तव्य दायित्व एवं जिम्मेदारी है कि हम उत्तराखण्ड में फंसे लोगों को बचाने एवं तूफान से हुये भारी नुकसान की क्षति पूर्ति के लिए हर सभव प्रयास करें। उत्तराखण्ड में जन जीवन समान्य करने के लिए बहुत बड़े प्रयास की आवश्यकता है। यह प्रयास हम सब के सहयोग से ही संभव है। उत्तराखण्ड में भारी तबाही से हुयी भारी क्षति एवं बड़ी संख्या में हुये जान-माल के नुकसान के प्रति अपनी शोक संवेदा व्यक्त करता हूँ।
मैं उत्तराखण्ड में आयी देवीय आपदा के कारण हुयी भारी वर्षा एवं तूफान से हुये भारी नुकसान की क्षति पूर्ति तथा मृतकों के परिवारजनों को सहायता करने तथा तूफान में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने एवं पीडि़तो की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में अपनी एक माह का वेतन 51 हजार रू0 दे रहा हूँ।
मेरे पत्र के साथ भारतीय स्टेट बैंक सचिवालय शाखा के मेरे खाता संख्या 20130542854 की चेक संख्या 274501 का 51 हजार रू0 का चेक संलग्न है।

भवदीय
रविदास मेहरोत्रा
विधायक

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in