Categorized | लखनऊ.

बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल व एक गिरफ्तार

Posted on 17 June 2013 by admin

दिनांक 14-06-13 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जी0टी0 रोड पर मारूति जेन सवार बदमाशों की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस द्वारा पीछा किया गया । ओवर ब्रिज के पास समय करीब 1430 बजे बदमाशों द्वारा पुलिस जीप पर फायरिंग किये जाने पर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश गौतम निवासी मो0 शेरगंज थाना जलेसर एटा के कूल्हे में गोली लगी व एक बदमाश सुनील कुमार जाटव निवासी मोहब्बतपुर थाना जलेसर एटा को गिरफ्तार कर लिया गया है । 5 बदमाश मौके से भागने में सफल हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए । घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाॅ से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in