Categorized | लखनऊ.

चोर की फायरिंग से ग्रामीण की मृत्यु-चोर गिरफ्तार

Posted on 17 June 2013 by admin

दिनांक 13/14.06.13 को थाना सुहावल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अन्हरीपुर में किरन गुप्ता की परचून की दुकान में दो चोर अन्दर घुस गये। एक चोर बाहर खड़ा था। इसी बीच गांव के रामानन्द पाल व सदानन्द खेत से सिंचाई कर वापस आ रहे थे। दुकान के बाहर खड़े चोर को देखकर शोर मचाने लगे। जिस पर बाहर खड़े चोर द्वारा फायरिंग की गयी। जिससे सदानन्द घायल हो गये। रामानन्द पाल ने ग्रामीणों की मदद से फायरिंग करने वाले गांव के ही चोर सुनील मुसहर को मारपीट कर पकड़ लिया । इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गये चोर को थाना सुहावल पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल सदानन्द की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in