अपराधियों ने खाकी पर दिनदहाड़े हमला किया।

Posted on 17 June 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के शासन में एक बार फिर अपराधियों ने खाकी पर दिनदहाड़े हमला किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि आज इलाहाबाद में एसओ बारा थाना श्री राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी की गोली मार कर हत्या की है। वह सही मायने में अपराधियों द्वारा उ0प्र0 में कानून-व्यवस्था की हत्या है। सरकार कानून-व्यवस्था कायम करने में विफल है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा सपा शासनकाल में अराजकता अपने चरम पर है, प्रदेश भर में सपा विधायक, पदाधिकारीगण आये दिन खाकी पर हमला कर रहे है। सपा के संरक्षण ही अपराधी प्रदेश भर में जनता पर जुल्म ढहा रहे है, और कठोर कार्यवाही के अभाव में उनके हौंसले बुलन्द हो गये है। अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर हमला कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि जिस प्रकार कुंडा में पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक के परिवारिजन को सहायता दी गयी इसी प्रकार इलाहाबाद के मृतक एसओ के परिवारिजन को सहायता दी जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in