विधायक पुत्र की दबंगई के सामने नतमस्तक हुआ पुलिस प्रशासन

Posted on 17 June 2013 by admin

सत्ता के मद् में चूर विधायक पुत्र से हुये दो दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा से अभद्रता करने के मामले में खामियाजा आखिरकार पुलिस आरक्षी को भुगतना ही पड़ा। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 11 जून 2013 की शाम कादीपुर कस्बे के पटेल चैक पर कादीपुर कोतवाली दरोगा असलम अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे जिसमें कई वाहनों का इसलिए चालान किया गया कि वाहन पर तीन लोग सवार थे। पकड़े गये लोगों ने वाहन छुड़ाने के लिये विधायक से सिफारिश की। विधायक ने दरोगा से छोड़ देने का हुक्म जारी किया। दरोगा के आनाकानी करने पर विधायक पुत्र अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जहां दरोगा के साथ अभद्रता किया। इसकी शिकायत विधायक ने पुलिस अधीक्षक से किया। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा के हमराही एक सिपाही अखिलेश को लाइन हाजिर करते हुए घटना का पटाक्षेप कर दिया। कस्बे में सरेआम हुई घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए है।
अपराधियों द्वारा प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हत्या: डा0 चन्द्र मोहन

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in