किसान सभा का राज्य सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 17 June 2013 by admin

राज्य व्यापी संघर्ष के आहवान के साथ उत्तर प्रदेश किसान सभा का राज्य सम्मेलन सम्पन्न। यहां पिछले तीन दिन स चल रहा किसान सभा का राज्य सम्मेलन किसानों की समस्याओं पर राज्य व्यापी संघर्ष के आहवान के साथ सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन का समापन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री एन0के0 शुक्ला ने कहा कि किसान सभा देशभर में जारी किसान एवं कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक संघर्ष छेड़ने का ऐलान जुलाई में होने वाले अखिल भारतीय सम्मेलन में करेगी। उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण, ठेका खेती तथा खाद बीज, बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ संघर्ष तेज किया जायेगा। इसके पहले सम्मेलन में बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ 20 से 27 जून तक प्रदेश भर में धरने, प्रदर्शन, घेराव करने का प्रस्ताव पास किया। सम्मेलन में आने वाले वर्षो के लिये सत्तावन सद्स्यीय राज्य कौंसिल का चुनाव किया गया। जिसमें काॅमरेड डी0पी0 सिंह को अध्यक्ष कर्मवीर सिंह व बाबूराम यादव को उपाध्यक्ष, काॅमरेड दीनानाथ सिंह को महामंत्री, भरत जी को संयुक्त मंत्री तथा काॅमरेड मुकुट सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया तथा 23 सद्स्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। तमिलनाडु में होने वाले अखिल भारतीय सम्मेलन के लिये 20 प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इसी के साथ भूमि अधिग्रहण एवं वितरण, लाभकारी फसल मूल्य के लिये तथा चीनी मिलों के निजीकरण के खिलाफ व साम्प्रदायिकता के खिलाफ व रंगराजन समिति के विरोध हेतु संघर्ष का ऐलान करते हुये नयी रणनीति तय की गई। अन्त में सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डीपी सिंह ने प्रदेश के समस्त जिलों से आये प्रतिनिधियों एवं सुलतानपुर के किसानों नवजवानों छात्रों सभी को क्रांतिकारी अभिवादन के साथ सम्मेलन के सम्मपन्न होने की घोषणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in