काम का दाम मांगने पर दलित महिला को डाक्टर ने पिटवाया

Posted on 17 June 2013 by admin

वाह री पुलिस आज चैदह दिन हो गए परन्तु पुलिस अपनी जगह से हिली तक नही बसपा और सपा शासन में यही फर्क होता है बसपा शासन में ऐसे मामलों में पुलिस आरोपियों को लाॅकअप में ठूंस देती है। जबकि सपा शासन में आरोपी खुली हवा में बेखौफ घूमता है। मामला बढ़ैयाबीर स्थित सुलतानपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर का है। जहां दलित महिला प्रभावती पिछले दो माह से झाडू पोछा का काम करती थी दो माह बाद जब प्रभावती वेतन मांगने डायग्नोस्टिक सेन्टर संचालक डाॅ0 अग्रवाल के पास पहुंची तो डाॅ0 अग्रवाल अपने यहां कार्यरत अखिलेश से वेतन मांगने के लिए कहा अखिलेश के पास प्रभावती पहुंची तो उसने डाॅ0 अग्रवाल से वेतन मांगने के लिए कहा उक्त दलित महिला पुनः डाॅ0 अग्रवाल के पास पहंुची तो डाॅ0 अग्रवाल ने उसे वेतन देने के बजाय अपने ही स्टाफ अखिलेश से पिटवा दिया। अखिलेश ने प्रभावती के साथ अश्लील हरकत भी करने की कोशिश किया जिसकी शिकायत प्रभावती ने कोतवाली नगर मंे किया परन्तु आज तक प्रभावती को न तो पुलिस ने वेतन दिलवाया और न ही आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही किया अब हालात ये हो गए कि प्रभावती को राह चलते धमकाया जा रहा है कि अगर पुलिस के पास जाओगी तो हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा। पुलिस को शायद प्रभावती के साथ कुछ अनहोनी होने का इन्तेजार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in