कार्यकत्रियों की बैठक आहूत

Posted on 17 June 2013 by admin

जिलाधिकारी के0धनलक्ष्मी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त 14 परियोजनाओं में विभागीय योजनाओं की समीक्षा एवं कार्यान्वयन के सम्बन्ध में कार्यकत्रियों की बैठक आहूत की। बैठक में कार्यकत्रियों की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अनुपस्थित कार्यकत्रियों का एक दिन का मानदेय काटने तथा माह जून का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को भी निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित कार्यकत्रियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए दो दिन के अन्दर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। अन्यथा अनुपस्थित कार्यकत्रियों की मानदेय सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। कुल 498 कार्यकत्रियां अनुपस्थित रही। बाल विकास परियोजना भदैंयां के कार्यालय पर बैठक के दौरान सीडीपीओ एवं सभी पाॅच मुख्य सेविकाएं अनुपस्थित रही। इसके लिए सीडीपीओ को दोषी मानते हुए उनका तथा मुख्य सेविकाओ का उक्त तिथि का वेतन काटते हुए माह जून का वेतन बाधित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in