Categorized | लखनऊ.

बेकारों को काम दो या रोजगारी भत्ता दो

Posted on 17 June 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि डा0 राम मनोहर लोहिया ने सर्वप्रथम “बेकारों को काम दो या रोजगारी भत्ता दो“ का नारा दिया था। देश में दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रही पर उनका ध्यान कभी बेरोजगार नौजवानों की ओर नहीं गया। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के  मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर सर्वप्रथम नौजवानों को बेरेाजगारी भत्ता दिए जाने का प्राविधान हुआ। इस योजना को जब बसपा की सरकार बनी तो ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बसपा शासन केे पांच सालों में बहुत से नौजवान जो बेकारी के शिकार थे, पिता भी बन गए। श्री अखिलेश यादव ने उनके दर्द को समझा और अपने चुनाव भाषणों में इसका बार-बार उल्लेख किया था। समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जी ने 30 से 40 वर्ष की आयु के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने और उसके न मिलने पर एक हजार रूपए प्रतिमाह बेकारी का भत्ता देने का निर्णय लिया। इससे 9 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवक लाभान्वित हुए है।
प्रदेश में नौजवानों के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई हैं। भूमि सेना की योजना अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में श्री मुलायम सिंह यादव ने चलाई थी। श्री अखिलेश यादव ने भूमि सेना योजना को पुनर्जीवित कर चलाए जाने हेतु वर्ष 2012-13 के बजट में 47Û83 करोड़ रूपए की व्यवस्था की।  इस योजना के अंतर्गत ऊसर, बंजर तथा बीहड़ जमीन को खेती योग्य बनाकर भूमिहीनों एवं गरीबों में बांटा जाता है।
प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के शासनकाल में रोजगार के अवसर विभिन्न योजनाओं में सृजित किए गए और मनरेगा को प्रभावी बनाया गया। राज्य स्तर पर मनरेगा के प्रभावी अनुश्रवण हेतु राज्य गुणवत्ता नियंत्रक, राज्य रोजगार गारंटी परिषद और सोशल आडिट निदेशालय का गठन किया गया। अब मनरेगा मजदूरों को इलेक्ट्रानिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम से उनके खाते में धनराशि मिल जाएगी।
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2012-13 में 336Û32 करोड़ रूपए व्यय कर कुल 2,70,617 परिवारों को लाभान्वित किया गया है जिसमें 1,26,593 अनुसूचित जाति जनजाति के परिवार तथा 1,10Û032 महिलाएं शामिल है। इसके अतिरिक्त हथकरघा, शिक्षा स्वास्थ्य, पशुपालन, दुग्ध विकास मत्स्य, रेषम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग एवं पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित किए गए है। सच तो यह है कि श्री अखिलेश यादव ने गरीबी के खिलाफ क्रांति का एक नया कदम उठाया है जिससे गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष को बल मिलेगा जिसका सपना डा0 राम मनोहर लोहिया ने देखा था और श्री मुलायम सिंह यादव उसे पूरा करने को बराबर संघर्शशील रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in