Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह बुधवार को लखनऊ आ रहे है।

Posted on 12 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह बुधवार को लखनऊ आ रहे है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि श्री शाह के लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि श्री शाह के साथ उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रामेश्वर चैरसिया और सत्येन्द्र कुशवाहा भी लखनऊ आयेगे। पार्टी की राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने संगठनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप मे पहली बार लखनऊ आ रहे राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह के प्रवास के बारे वें जानकारी देते हुए बताया कि श्री शाह दो दिनों तक लखनऊ में रहेंगे। कल सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री शाह का भव्य स्वागत किया जायेगा। श्री शाह कल पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अघ्यक्षों/संयोजकों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व क्षेत्रीय महामंत्रियों सहित क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। श्री शाह सायंकाल पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान श्री शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी अलग-अलग चर्चा करेंगे। प्रदेश प्रभारी 13 जून को पार्टी के विधानमण्डल दल के पदाधिकारियों-विधायकों के साथ दोपहर में बैठक करेंगे। इस दौरान तीनों सहप्रभारी भी उपस्थ्ति रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in