Categorized | लखनऊ.

बिजली पानी की समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Posted on 11 June 2013 by admin

10 जून। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता एंव नगर महामंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में लेसा कार्यालय निकट रेजीडेंसी पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं उक्त समस्याओं का ज्ञापन अधिशाषी अभियन्ता को सौंपा।

लखनऊ महानगर के सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह ने बताया कि बिजली पानी की गम्भीर समस्या को देखते हुये मध्य विधानसभा के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता गुप्ता और नगर महामंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कैसरबाग बस अड्डा पर एकत्र हुए लेसा कार्यालय कैसरबाग कचेहरी के सामने पहुंचे और समाजवादी पार्टी का विरोध कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता ने कहा कि बिजली पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुइ है अखिलेश सरकार राहत देने के बजाय बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर पानी को भी नापकर देने की योजना बना रही है। प्रदेश की जनता बिजली, पानी के लिए तरस रही है। भाजपा ने प्रदर्शन कर जनता की समस्याओं के मुद्दों को उठाया है भाजपा का स्पष्ट नारा है कि बिजली पानी दे न सके जो वह सरकार निकम्मी है निकम्मी है। सपा सरकार ज्यादा दिनांे तक राज्य करने वाली नही है अगर जनता स्पष्ट बहुमत देकर समाजवादी पार्टी को सत्ता पर बैठा सकती है तो बिजली पानी जैसी समस्या पर हटा भी सकती है।

महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिजली पानी की समस्या को लेकर शहर के विभिन्न विधानसभाओं में धरना प्रदर्शन कर रही है। मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी देने का कार्य किया है। अगर सोई अखिलेश सरकार जनता की मूलभूत समस्याएं को गम्भीरता से नही लिया तो भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर उग्र प्रदर्शन के लिये बाध्य होगी।

नगर महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि मंहगाई से जनता उब चुकी है समाजवादी पार्टी मंहगाई के लिये उतनी जिम्मेदार है जितनी यूपीए सरकार क्यांेकि यूपीए सरकार सपा के समर्थन से चल रही है। बिजली पानी की समस्या पर अखिलेश सरकार कोई ध्यान नही दे रही है। उसे तो बस लैपटाॅप बंाटने से फुरसत नही है लैपटाॅप तभी चलेगा जब घर मंे बिजली होगी बिना बिजली के कुछ भी सम्भव नही है प्रदेश की राजधनी का हाल बेहाल है।

प्रदर्शन में अमित गुप्ता, रमेश तूफानी, रागिनी रस्तोगी, प्रभु जालान, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गिरीश सिंह, बीना गुप्ता, माधुरी शुक्ला, सुनील यादव, अजय सोनकर, रामसेवक द्विवेदी, विनोद सिंघल, साकेत शर्मा नरेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सुदर्शन भारती आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in