Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी

Posted on 11 June 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के बयान कि टैबलेट नहीं मिल पाया तो अगले साल लैपटाप मिल जायेगा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने छात्रों को टैबलेट और लैपटाप न मिल पाने पर सपा सरकार द्वारा छात्रों से धोखाधड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अपने घोषणा पत्र के हिसाब से सरकार अतिशीघ्र 10वीं पास छात्रों को टैबलेट तथा 12वीं पास छात्रों को लैपटाप मुहैया कराये। प्रदेश के छात्र सपा सरकार के द्वारा दिये जाने वाले टैबलेट और लैपटाप का इंतजार कर रहे है। सरकार ने टैबलेट और लैपटाप न देकर झांसे का टैबलेट छात्रों को जरूर दे दिया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने अपने बयान में कहा कि सपा सरकार ने छात्रों और युवाओं को बरगलाने के लिए बिना सोचे-समझे चुनावी वादे किये थे। अब इन वादों को पूरा करने का वक्त निकला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है, 10वीं पास छात्रों को टैबलेट तो मिल ही नही पायेगें, क्योंकि अभी तक टैबलेट के लिए टेण्डर प्रक्रिया ही नहीं पूरी की जा सकी है। अतः मुख्यमंत्री ऐसे बयान देकर छात्रों को भरमाने की कोशिश कर रहे हे। इण्टरमीडिएट पास छात्रों में से मात्र 40,000 के आसपास लैपटाप दिये जा सके है। ये लैपटाप भी उन्होंने उन्हीं जिलों में वितरीत किये है, जिन पर उनकी पहले से ज्यादा मेहरबानी है। डाॅ0 मिश्र ने कहा कि पिछले वर्ष और इस वर्ष के कुल छात्रों की संख्या लगभग 50 लाख है जिन्हें टैबलेट दिया जाना है तथा इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण लाखों छात्रों को लैपटाप भी दिया जाना अभी बाकी है।

डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि यह सरकार की प्रदेश के छात्रों के साथ धोखाधड़ी है। प्रदेश में गद्दी पाने के लिए सपा चुनाव में आप-शनाप घोषणायें कर देती है। इन घोषणाओं के कारण छात्रों की सरकार से जल्दी ही टैबलेट और लैपटाप मिल जाने की उम्मीद थी।

उन्होंने सरकार से पूछा कि वो टैबलेट और लैपटाप प्रदेश के छात्रों को कब तक दे पायेगी ? टैबलेट की उपलब्धता न होने तथा लैपटाप वितरण की धीमी रफ्तार के कारण प्रदेश के छात्रों को अनन्तकाल तक इंतजार करना पड़ सकता है। डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार टैबलेट और लैपटाप को बाॅटने के लिए गम्भीर ही नही है। सरकार को चेताते हुए उन्होंने कहा कि टैबलेट और लैपटाप के शीघ्र वितरीत न हो पाने की दशा में छात्र-छात्रोंओं का गुस्सा सपा सरकार को झेलना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in