Categorized | लखनऊ.

33 नगर पंचायतों एवं 4 नगर पालिकाओं में सदस्य नामित

Posted on 11 June 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने 33 नगर पंचायतों में तीन-तीन तथा चार नगर पालिका परिषदों में पांच-पांच सदस्य नामित किये हैं। इस बारे में नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जिन नगर पंचायतों में ये सदस्य नामित किये गए हैं उनमें देवरिया जिले की सलेमपुर, मझौलीराज, लार, भाटपाररानी, गौरी बाजार, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना व भटनी, जौनपुर जिले की जफराबाद, केराकत, मछलीशहर व मडियाहूँ, फिरोजाबाद की जसराना व फरिहा, फर्रुखाबाद की कम्पिल, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व कमालगंजए कन्नौज की तालग्राम, सिकंदरपुर, समधन, तिर्वा व सौरिख, गोंडा की मनकापुर, खरगुपुर व कटरा बाजार, बस्ती की बभनान व हर्रैया, बहराइच की रिसिया व जरवल तथा इटावा की लखना, बकेवर व इकदिल नगर पंचायतें शामिल हैं।

इसी प्रकार फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद, सिरसागंज, फिरोजाबाद व टूंडला नगर पालिका परिषदों में पांच-पांच सदस्य नामित किये गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in