Categorized | लखनऊ.

ऐक्सिस बैंक ने एक नया एवं उन्नत ‘सीनियर प्रीविलेज सेविंग्स अकाउंट‘ लाॅन्च किया

Posted on 11 June 2013 by admin

ऐक्सिस बैंक, भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, ने आज एक नया एवं उन्नत ‘सीनियर प्रीविलेज सेविंग्स अकाउंट‘ लाॅन्च किये जाने की घोषणा की है। इस नये खाते को विशेष रूप उन ‘‘वरिष्ठ नागरिकों‘‘ के लिये डिजाइन किया गया है, जिनकी उम्र 57 वर्ष या इससे अधिक है। इस खाते के साथ कई प्रकार के लाभ प्रदान किये जा रहे हैं, जो सेवानिवृति के बाद उनके जीवन को सरल बनाने में मदद करेंगे। मनीषा लाथ गुप्ता, प्रमुख-मार्केटिंग, रिटेल लाइबिलिटीज एंड इलेक्ट्राॅनिक बैंकिंग, ऐक्सिस बैंक ने लाॅन्च के अवसर पर कहा, ‘‘ऐक्सिस बैंक में हम ऐसे उत्पादों को विकसित करने में विश्वास करते हैं, जो हमारे ग्राहकों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हों। सम्मान, मान्यता और सहजता वे प्रमुख तत्व हैं, जिनके आधार पर हमने नये उन्नत सीनियर प्रीविलेज अकाउंट का निर्माण किया है और ये इस खाते की विशिष्ट खूबियां हैं। रणनीतिक गठबंधनों के माध्यम से हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिये बैंकिंग लेन-देन के अतिरिक्त भी अन्य लाभ प्रदान कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस खाते की बदौलत ऐक्सिस बैंक देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिये पसंदीदा बैंकिंग पार्टनर बन जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in