Categorized | लखनऊ.

जमीअतुल मंसूर की राष्ट्रीय सम्मेलन 23 जून 2013 को नई दिल्ली में

Posted on 09 June 2013 by admin

8 जून।

मंसूरी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था जमीअतुल मंसूर की राष्ट्रीय सम्मेलन 23 जून 2013 को नई दिल्ली के गालिब आकदमी में 11 बजे से होगा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि आॅल इण्डिया जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व मंत्री जावेद इकबाल मंसूरी होगें।

यह जानकारी लखनऊ में देते हुए जमीअतुल मंसूर उ.प्र. के उपाध्यक्ष हाजी सलीम अहमद मंसूरी व मुश्ताक अहमद मंसूरी ने बताया कि दिल्ली प्रदेश प्रभारी मकसूद अली मंसूरी की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जावेद इकबाल मंसूरी के अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी आर.ए.उस्मानी, राष्ट्रीय महामंत्री हाफिज इरशाद मंसूरी पूर्व विधायक, रियाज मंसूरी अमरोहा, जाहिद मंसूरी मुरादाबाद, उ.प्र. के अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी सहित महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, गुजरात, बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, गोवा, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in