Categorized | लखनऊ.

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन तथा बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted on 09 June 2013 by admin

  • मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ के लिए अक्षयपात्र संस्था के आधुनिक रसोईघर का शिलान्यास किया
  • जुलाई, 2014 से एक लाख बच्चों को संस्था द्वारा गर्म, ताजा, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिलने लगेगा

08 जून, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बच्चों को समाज का भविष्य बताते हुए उन्हें स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन तथा बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार ठोस विकास एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर जनपद लखनऊ के स्कूलों हेतु मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए अक्षयपात्र संस्था के आधुनिक रसोईघर के शिलान्यास के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2014 से इस केन्द्रीयकृत आधुनिक रसोईघर से जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के लगभग एक लाख बच्चों को संस्था द्वारा गर्म, ताजा, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिलने लगेगा।

श्री यादव ने वर्तमान में अक्षयपात्र संस्था द्वारा वृंदावन एवं मथुरा जनपद के 1865 विद्यालयों में 01 लाख 64 हजार विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराए जाने की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि संस्था प्रस्तावित रसोईघर को निश्चित समय में निर्मित कर कार्य शुरू कर देगी। राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की पहल की चर्चा करते हुए उन्होंने संस्था सेे संसाधन जुटाने पर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्य शुरू करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक बच्चों का पेट नहीं भरेगा तब तक उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उनके लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु सरकार कृत संकल्प है। चहुमुखी विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे गम्भीर प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। सरकार द्वार संचालित बेरोजगारी भत्ता, निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने, लैपटाॅप वितरण, समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा, कन्या विद्या धन योजनाओं आदि की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी के साथ विद्युत व्यवस्था सुधारने तथा किसानों के हित के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क लैपटाॅप उपलब्ध कराने से यहां के छात्र भी पब्लिक स्कूल के बच्चों के समकक्ष पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई व्यवस्था, गेहूं खरीद का समय से भुगतान एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस गति से विकास कार्य किया जा रहा है और राज्य सरकार तेजी से नीतिगत निर्णय ले रही है, इससे आगे आने वाले समय में प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में अन्य राज्यों से काफी आगे होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति के बिना देश की प्रगति सम्भव नहीं है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत रुचि के चलते प्राथमिक शिक्षा के पठन-पाठन एवं सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में बेसिक शिक्षा को पुनः पटरी पर लाने के लिए प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना को ठीक ढंग से लागू करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 90 फीसदी महिला रसोईयों की तैनाती की गई है, जिन्हें ब्लाॅक स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि प्रदेश के लगभग 01 लाख 70 हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 02 करोड़ छात्रों को इस योजना से आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्षयपात्र संस्था सार्वजनिक निजी सहभागिता (पी.पी.पी.) के आधार पर काम करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था प्रदेश के अन्य जनपदों में भी काम शुरु करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री एवं अन्य उपस्थित मंत्रिगणों का स्वागत करते हुए अक्षयपात्र संस्था के उपाध्यक्ष श्री चंचलापति दास ने बताया कि 15 करोड़ रु0 की लागत से प्रस्तावित इस रसोईघर के लिए राज्य सरकार ने निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में रसोईघर स्थापित करने के बाद सैफई, कानपुर, वाराणसी, कन्नौज और आगरा में भी इसी प्रकार रसोईघर स्थापित कर बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था देश के 10 राज्यों के 13 लाख बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रिगणों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।

धन्यवाद ज्ञापन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री विजय बहादुर पाल ने किया।

कार्यक्रम में मंत्रिगण श्री बलराम यादव, श्री अम्बिका चैधरी, श्री वसीम अहमद, डाॅ0 शिव प्रताप यादव, श्री कैलाश चैरसिया, श्री योगेश प्रताप सिंह उर्फ योगेश भइया, श्री विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह तथा कांगे्रस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा श्री सुनील कुमार एवं अन्य अधिकारी तथा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in