Categorized | लखनऊ.

विकास खण्ड स्तर पर स्टेडियम के लिए भूमि के चिन्हांकन के निर्देश

Posted on 09 June 2013 by admin

08 जून, 2013

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) के अंतर्गत चयनित जनपदों में 30 जून तक पायका सेंटर्स विकसित करने के निर्देश दिये है। प्रत्येक विकास खण्ड में  में 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले ब्लाक स्तरीय स्टेडियम की स्थापना हेतु भूमि के चिन्हांकन कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।

प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्य मंत्री श्री रामकरन आर्य ने आज यहां जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोंधित करते हुए यह निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2008-09 व 2009-10 हेतु चयनित पायका सेन्टर्स को पूरी तरह से 30 जून तक विकसित कर दें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने जनपद लखीमपुर खीरी की ग्राम एवं क्षेत्र पायका सेन्टर्स हेतु वर्ष 2009-2010 पर कराये गये कार्यों की जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल संस्ककृति को बढ़ावा देने के लिए इस योजना में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराई जाये।

प्रमुख सचिव युवा कल्याण श्री चन्द्र प्रकाश ने कहा कि अधिकारी प्रदेश में युवाओं के कल्याण के लिए उन्हें पायका योजना से जोड कर एक साफ सुथरा वातारण बनाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं एवं  महिला मंगल दलों को सक्रिय किया जाये, जिससे ग्रामीण नौजवान राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर महानिदेशक युवा कल्याण श्री राम सिंह, सहित सभी जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in