Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा को 25 लाख रु0 के चेक देकर सम्मानित किया

Posted on 09 June 2013 by admin

जून, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर एवरेस्ट विजेता सुश्री अरुणिमा सिन्हा को

20 लाख रुपए का चेक राज्य सरकार की ओर से और 05 लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदान कर सम्मानित किया। edited-press-5x8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 07 जून, 2013 को अपने सरकारी आवास

5, कालिदास मार्ग पर पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को चेक प्रदान करते हुए।

मुख्यमंत्री ने सुश्री सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सुश्री अरुणिमा ने एक ऐतिहासिक काम किया है। अपने हौसले और मेहनत के बल पर एक पैर न होते हुए भी उन्होंने एवरेस्ट को फतेह कर लिया। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने प्रदेश ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से देश और प्रदेश के दूसरे लोग भी प्रेरणा लेंगे।

इस अवसर पर सुश्री अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बधाई और चेक पाकर उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लद्दाख का अभियान करने के बाद भी मुख्यमंत्री जी द्वारा 01 लाख रुपए और हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया गया था।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन,

मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in