Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी सरकार की खिलाफत में बसपा

Posted on 09 June 2013 by admin

08.06.2013

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार की जनता में बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत हंडिया विधान सभा उपचुनाव में दिखाई देने के बावजूद कई विपक्षी दल अब भी सच से मुंह छुपाने में लगे हैं। वे फर्जी मुद्दोें को उछालकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस, भाजपा और रालोद ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की घोषणाएं कर दी हैं। बसपा तो समाजवादी पार्टी सरकार बनने के पहले दिन से ही समाजवादी पार्टी सरकार की खिलाफत में जमीन आसमान एक किए है।

प्रदेश के विपक्षी दल जानते हंै कि वे केवल अपने अस्तित्व के बचाव में प्रदर्शन आंदोलन का नाटक कर रहे हैं। जनता का उन्हें कतई समर्थन प्राप्त नहीं है। प्रदेश में जब बसपाराज में भ्रष्टाचार चरम पर था, महिलाओं और बच्चियों की इज्जत आबरू थाना चैकियों तक में सुरक्षित नहीं थी और बसपा के विधायक और मंत्री अपहरण, बलात्कार और हत्या के अभियुक्त बने थे तब कांग्रेस, भाजपा और रालोद तमाशबीन बने हुए थे। खुद उस समय की मुख्यमंत्री ने भी सार्वजनिक वक्तव्य दिया था कि उनकी पार्टी बसपा में 500 अपराधी शामिल थे।

कांग्रेस और भाजपा पिछले पांच साल के कुशासन के विरोध में कभी सड़क पर संघर्ष के लिए नहीं उतरे। मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर दोनों की नूराकुश्ती संसद में भी दिखती  रही है। जनता ने इनके चाल चरित्र को समझ लिया है। हंडिया उपचुनाव में इन दलों को तीसरे स्थान पर भी रहने लायक जनता ने नहीं समझा। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की जमानते भी नहीं बची। इन दोनों के प्रत्याशियों से ज्यादा वोट तो जनता ने एक स्थानीय पार्टी के प्रत्याशियों को दिए।

समाजवादी पार्टी ने जनहित के जो कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, उनसे प्रदेश में विकास की एक नई लहर पैदा हुई है। किसान, नौजवान, मुस्लिम, महिलाएं, शिक्षक, व्यापारी, वकील, कर्मचारी सभी इन निर्णयों से लाभान्वित हुए हैं। बेकारी भत्ता, कन्या विद्याधन, किसानों की कर्ज माफी और मु्फ्त सिंचाई सुविधा जैसे निर्णयों को दूसरे राज्यों की सरकारें भी अब अनुसरण करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की दृष्टि प्रदेश के समग्र विकास की है। नई पीढ़ी को तकनीकी क्रांति से जोड़ने के लिए लैपटाप और टैबलेट वितरण से प्रदेश में नया परिवर्तन आ रहा है।

दरअसल प्रदेश में जो विपक्षी दल जनता से कट गए हैं वे लोकसभा चुनाव की आहट पाकर फर्जी सक्रियता दिखा रहे है। उनके पास न कोई मुद्दा है, न जनाधार। मुख्यमंत्री जी की लोकप्रियता, श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों की सफलता और समाजवादी पार्टी सरकार की जनोन्मुख नीतियों के चलते इन विपक्षियों की दाल गलनेवाली नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in