Categorized | लखनऊ.

बदमाशों और ग्रामीणांे के मध्य मुठभेड़ में एक ग्रामीण की मृत्यु

Posted on 07 June 2013 by admin

05-06-2013 को थाना छाता क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा अपने एक साथी की हत्या कर गांव रनवारी में फेंका गया । जिस पर आसपास के गांव वालों द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया । भागते हुए बदमाशों की गाड़ी ग्राम साखी थाना बरसाना जनपद मथुरा में पलट गयी । गांव वालों द्वारा बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया जिस पर बदमाशों ने फायर कर दिया जिससे एक ग्रामीण राजवीर निवासी गांव साखी थाना बरसाना जनपद मथुरा घायल हो गये। ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी कर दो बदमाशों जीतेन्द्र निवासी रहमापुर सियावली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर व मुकेश निवासी 137 विद्यानगर थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को पकड़ लिया गया । दो बदमाश भागने में सफल हो गये । मौके से एक मारूति 800 कार डीएल-9सीएन-2521 क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुई । घायल राजवीर को उपचार हेतु आगरा भेजा गया । उपचार के दौरान दिनांक 06-06-13 को राजवीर की मृत्यु हो गयी । घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस संबंध में थाना छाता पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in