Categorized | लखनऊ.

फर्मे-डाई स्के्रप व घटना मे प्रयुक्त आयशर कैन्टर बरामद

Posted on 07 June 2013 by admin

31.05.13 की रात्रि को थाना मसूरी के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र मे पाइ्रप बनाने वाली फैक्ट्री मे कुछ अज्ञात बदमाशो द्वारा गार्ड रियाज अहमद निवासी दरावा थाना सुरन कोर्ट जनपद पुंछ (जम्मू कश्मीर) को बन्धक बनाकर गार्ड से उसकी लाइसेंसी बन्दूक व श्रमिकों से मोबाइल फोन, नकदी, फर्मा, डाई, स्क्रेप आदि सामान लूट कर, आयशर कैन्टर मे भर कर ले गये थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना मसूरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 5/6..06.13 को थाना मसूरी पुलिस द्वारा देहरा झाल के पास से 05 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है जो रात के समय घर से निकलते थे और योजना के अनुसार नियत स्थान पर एकत्रित होकर गाडी एंव अस्लाहो से लैस होकर, फैक्ट्ररियों को अपना निशाना बनाते थे। फैक्ट्ररियांे मे मौजूद गार्ड, लेवर व अन्य लोगो को डरा धमकाकर मारपीट कर उनका सामान लूट ले जाते थे तथा लूटे गये सामान को कबाडी यासीन पुत्र शराफत निवासी दिसौरा थाना मुण्डाली जनपद गाजियाबाद को बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.    रिंकू निवासी सिवाया थाना धौलाना जनपद हापुड।
2.    अमित निवासी भैसरौली थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर।
3.    नरेन्द्र निवासी सिवाया थाना धौलाना जनपद हापुड।
4.    अशोक निवासी सिवाया थाना धौलाना जनपद हापुड।
5.    यासीन निवासी दिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ ।
बरामदगी
1.    लूटी गयी लाइसेंसी बन्दूक-नं0-19413-03
2.    लूटे गये 04 मोबाइल फोन
3.    फर्मे, डाई, स्क्रेप, नकदी
4.    घटना मे प्रयुक्त आयशर कैन्टर नं0 यूपी-16 एफ-9608

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in