Categorized | लखनऊ.

08 मण्डल मुख्यालयों में खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरणों के गठन का प्रस्ताव स्वीकृत

Posted on 06 June 2013 by admin

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 08 मण्डल मुख्यालयों के जनपदों में खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरणों के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरणों के गठन का निर्णय लिया गया है। अधिनियम की धारा 70 के तहत 08 मण्डल मुख्यालयों के जनपदों में अपील योजित करने के लिए अधिकरण गठित किए जाएंगे।

लखनऊ मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में लखनऊ तथा फैजाबाद मण्डल, आगरा मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में आगरा व अलीगढ़ मण्डल तथा मेरठ मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार मुरादाबाद के अधिकरण के अधीन मुरादाबाद तथा बरेली मण्डल, इलाहाबाद के अंतर्गत इलाहाबाद तथा कानपुर मण्डल तथा गोरखपुर मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन (गोण्डा) मण्डल सम्मिलित होंगे। चित्रकूट मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में चित्रकूट व झांसी मण्डल तथा वाराणसी मण्डल मुख्यालय के अधिकरण के क्षेत्राधिकार में वाराणसी, आजमगढ़ व मिर्जापुर मण्डल सम्मिलित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in