Categorized | लखनऊ.

पहचान पत्र बनाने (पंजीकरण) एवं फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों में त्रुटियों के शुद्धीकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन

Posted on 03 June 2013 by admin

02 जून, 2013 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर एवं इलाहाबाद को छोड़कर शेष सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नये मतदाताओं के पहचान पत्र बनाने (पंजीकरण) एवं फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों में त्रुटियों के शुद्धीकरण हेतु आज विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वीआरसी) पर लगाये गये। यह जानकारी आज यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने देते हुये बताया कि आज प्रदेश के वीआरसी केन्द्रों पर नये मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु फार्म-6 एवं पूर्व निर्गत फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों में नाम, पिता व पति का नाम उम्र, लिंग, पता में अशुद्धियों को दूर करने के लिए फार्म-8 भरवाये गये। उन्होंने बताया कि सभी वीआरसी पर आज फार्म-6 एवं फार्म-8 जमा किये गये। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने 01 जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली थी उनके फार्म-6 भरवाकर जमा किये गये। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा बक्शी का तालाब एवं लखनऊ (पूर्वी) विधान सभा क्षेत्र के वीआरसी का भ्रमण किया गया। इस शिविर में मतदाताओं एवं नागरिकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा किये गये। सुरेन्द्र अग्निहोत्री agnihotri1966@gmail.com sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in