Categorized | लखनऊ.

बिजली की मूल्य वृद्धि का जोरदार विरोध

Posted on 03 June 2013 by admin

02 जून 2013

edited-img_7385

भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के कई स्थानों पर बिजली की मूल्य वृद्धि के विरोध में जोरदार विरोध दर्ज किया। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि कल लखनऊ से शुरू हुआ पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जन संघर्ष में बदल गया। कल बहराइच, बरेली महानगर एवं जिला, शाहजहांपुर, आगरा, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में पार्टी के आहवान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दश्त विरोध प्रदर्शन किया। बदायूॅ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर प्रशासन द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज की गई है। डा0 मिश्र ने प्रशासन की कार्रवाई का तीखा विरोध किया तथा जिला प्रशासन को आगाह किया कि वे तत्काल इस कार्यवाही को समाप्त करें।
डा0 मिश्र ने बताया कि आज पार्टी द्वारा कानपुर में बिजली की दरों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनन्दन भदौरिया, पूर्व मेयर रवीन्द्र पाटनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्र तथा पूर्व विधायक राकेश सोनकर ने भाग लिया। इलाहाबाद मे भी सुभाष चैराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदेश के कई हिस्सों में आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना, प्रदर्शन तथा ज्ञापन दिये गये।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कार्यवाही का व्यापक विरोध करती रहेगी तथा हर हाल में मूल्य वृद्धि को वापस करवाकर ही रहेगी। सपा सरकार को जनता के बीच जन विरोधी कार्याे के लिए बेनकाब करती रहेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in