पूरा का पूरा देश समस्याओं के मकड़जाल में

Posted on 03 June 2013 by admin

2 जून। जहां एक तरफ सूबे की सरकार आमजनता को समस्याओं से दूर करना चाह रही है वहीं जिले ही नही बल्कि पूरा का पूरा देश ही समस्याओं के मकड़जाल में फसंता जा रहा है। समस्याओं से कही गैस कनेक्शन, खाद्य सामग्री सहित बिजली की समस्याएं मुॅह बाये दिखाई दे रही है। इन समस्याओं के लिए न तो सक्षम विभाग के अधिकारी ही उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अमल कर रही है और न ही उच्चाधिकारी ही पहल कर रहे है। ऐसे में समस्याएं दिन रात बढ़ती ही चली जा रही है और देश की आधी आबादी इस मकड़जाल में फसते जा रहे है। जिसकी निदान आमजनमानस को ढूढ़े नही मिल रही है।
आपको बताते चलें कि आमजनमानस के लिए जहां मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान का निर्धारण किया गया है लेकिन रोटी बनाने के लिए दी जा रही एलपीजी गैस सिलेण्डर कपड़ा बनाने के लिए बिजली व पीडीएस द्वारा मिल रहे खाद्यान्न जरूरत मंदों तक समय से नही पहुंच पा रहा है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये एलपीजी गैस के लिए जिले में लगभग चार से पाॅच कम्पनियों ने अपना उपभोक्ता तैयार किया है। इन उपभोक्ताओं की सुविधा में खलल डालते हुए सक्षम विभाग ने बिना उपभोक्ता राय के ही गैस का स्थानान्तरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर करते चले आ रहे है। जबकि उपभोक्ता अधिनियम में दुकान/एजेन्सी परिवर्तन के पहले न तो सक्षम अधिकारी उपभोक्ताओं से सलाह ली जा रही है और नही उनके सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके कारण आम उपभोक्ता छले जाने लगे है। एक तरफ जहां सरकार अपने को किसानों और नवजवानों सहित बेरोजगारी को अपना हित प्रदान करने की नारें दे वोट की राजनीति कर रहे है तो वही उनकी एक-एक सुविधाओं को ताक पर रखते हुए मनमर्जी पर उतर जा रहे है। ऐसे में राजनीतिक दलों से लगायत सरकारी अमला भी अपने क्षणिक लाभ को देख आमजनमानस को परेशान कर रहे है। वहीं पीडीएस के तहत वितरण होेने वाली गरीबों के खाद्यान्न भी सरकारी अमला सहित कोटेदारों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। इस योजना के पात्रता रखने वाले जहां दर किनार किये जा रहे है वहीं कोटेदार अपनी मनमानी का परिचय देते हुए माह के एक दिवस ही वितरण कर दुकान पर तालाबन्दी जड़ दे रहे है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन गरीबों को हो रही ह जिनके पास धनाभाव हुआ करता है। वहीं बिजली विभाग भी अनपढ़ गरीबों को बिजली विलिंग में गड़बड़झाला दिखाकर लूटने का काम कर रहे है। जिसकी शिकायअ आये दिन जिले के अफसरानों को मिलती रहती है। बहरहाल समस्याओं के मकड़जाल में आमजनमानस बुरी तरह फसते जा रहे है परन्तु विभाग है कि आमजनमानस की समस्याओं के निजात के लिए कोई ठोस पहल न करते हुए उलझाने में ही लगे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in