दिन दहाडे लूट

Posted on 02 June 2013 by admin

३१ मई ।  जनपद के थाना कूडेभार अन्तर्गत धनपतगंज चैकी क्षेत्र के पीरो सरैया बरमौली सम्पर्क मार्ग पर दिन दहाडे पल्सर सवार लुटेरो ने पिता पुत्री को लूट लिया ।

मिली जानकारी के अनुसार कूडेभार थाने के धनपतगंज चैकी क्षेत्र के पूरेभीखी पाण्डेय मौजा विनगी निवासी शोभनाथ पाण्डेय अपनी पुत्री को सुलतानपुर से विदा कर वाईक से घर ला रहे थे की पीरो सरैया बरमौली मार्ग पर बिना नम्बर की लाल पल्सर सवार नकाबपोश लुटेरो ने ओवर टेक कर गाडी रुकवा लिया और राजेश्वरी पाण्डेय के गले मे पडी सोने की चैन व अन्य गहने तथा शोभ नाथ की जेब की तलासी लेकर हजारो की  नगदी तमंचे की नोक पर लूट लिया और असलहा लहराते हुए हलियापुर मार्ग की ओर भाग गये ।

हल्लागुहार पर स्थानीय लोग जुटे मगर कर्तव्यनिष्ठ वाहन वसूली मे जुटी पुलिस दूर दूर तक नही दिखी यहां तक कि धनपतगंज चैकी मे भी सन्नाटा पसरा था । भुक्त भोगी कूडेभार रपट लिखाने जा रहा था । खबर लिखे जाने तक न पुलिस दिखी न रपट लिखी गई थी लुटेरे पुलिस को चिढाते हुए दूर जा चुके थे और स्थानीय जनता व भुक्त भोगी जय समाजवाद का नारा लगाने के लिए मजबूर है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in