युवक को गोली मार कर घायल कर दिया

Posted on 02 June 2013 by admin

३१ मई । शहर के पल्टन बाजार मोहल्ले मे बीती रात अज्ञात हमलावरो ने ताबडतोड फायरिंग करके अधेड़ युवक को गोली मार कर घायल कर दिया । गम्भीर रुप से घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद लखनउहृ रिफर कर दिया लखनउहृ जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मौके पर पहुंच गये ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत पल्टन बाजार मोहल्ला निवासी पंकज खरे ५१ वर्ष पुत्र शीतला सहाय वृहस्पतिवार को बीती रात खाना खाकर घर के बाहर घूम रहे थे की अचानक अज्ञात हेलमेट धारी बाईक सवार लोगो ने फायरिंग कर दिया गोली सिर मे लगी जिससे पंकज वही पर गिर गये । गोली की आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुचे और आनन फानन मे इन्हे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

सूचना पर अपने पुराने लय में पहुंची कोतवाली पुलिस ने इर्द गिर्द मौका मुआयना कर हत्यारो की खोज बीन की मगर परिणाम वही ढाक के तीन पात ही रहा । बताया जाता है कि मृतक संभ्र्रांत परिवार का पढा लिखा डिप्लोमा होल्डर था जिसकी किसी से कोई रंजिश नही थी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in