Categorized | लखनऊ.

सपा राज्य में अराजक प्रदेश बना यूपी-डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 02 June 2013 by admin

31 मई 2013 समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश आराजक प्रदेश की पहचान बन रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रति दिन ध्वस्त हो रही है। सरकार के सारे प्रयास असफल सिद्ध हो रहा है। मथुरा में पुलिस पर हमला हो रहा है तो  अलीगढ़ में पुलिस महिलाओं पर बर्बर कार्यवाही कर रही है। एक के बाद एक घटनाये हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बात विकास और परिवर्तन की करते है लेकिन उनकी बात बेलगाम नौकरशाही सुनती नही है यह तथ्य मुख्यमंत्री ने नौ बार खुद स्वीकारा है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डी0जी0पी0 से लेकर उपाधीक्षक तक सभी के स्थानंतरण किये लेकिन जनता सुधार की प्रतीक्षा में है और तो और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी आपस में लाठिया चला रहे है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ मंत्री आजम खां, लगातार शासन प्रशासन पर प्रतिकूल टिप्पणी करते रहे है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मई माह मे ही राजधानी में चार बड़ी हत्याओं का होना, गाजियाबाद में 7 हत्याओं का होना, प्रदेश में पिछले एक माह में 43 बलात्कार के मामले हुये, छेड़छाड़ के 100 से ज्यादा मामले, लूट के 23 मामले हुये, साथ ही अलीगढ़ में दिन दहाड़े कचहरी परिसर में हत्या होना अपराधियों के बेखौफ होने का सबूत है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था कायम करने के लिये शीघ्र कड़े कदम उठाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in