Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के पहले फिश पार्लर का उद्घाटन

Posted on 02 June 2013 by admin

  • प्रदेश के अन्य जिलों में भी फिश जनसुविधा केंद्र खोले जायेंगे -डाॅ0 राजपाल कश्यप

31 मई, 2013

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप ने आज गोमतीनगर, होटल ताज के निकट समता मूलक चैक पर स्थित जन सुविधा परिसर में मत्स्य व्यंजन पार्लर का उद्घाटन किया। यह प्रदेश का पहला मत्स्य व्यंजन पार्लर है। यहां पर आज से लखनऊ नगर के निवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकांे को शुद्ध, स्वादिष्ट व पौष्टिक मत्स्य व्यंजन उपलब्ध कराये जायेंगे।

डाॅ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि यह प्रदेश का पहला और सबसे बड़ा फिश पार्लर है। यहां पर फिश फ्राई, फिश टिक्का, फिश कबाब, फिश कटलेट, तन्दूरी कबाब, ताजी कच्ची मेरीनेटेड फिश व प्रान के व्यंजन उचित मूल्य पर आम जनता को उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इन पार्लर केंद्रों के खोले जाने से भारी संख्या मंे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तथा नवयुवक बेरोजगारों को रोजगार मिलेंगे। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में इन पार्कों के सही सदुपयोग की योजना बना रही है, जिससे प्रदेश में नवयुवकों को रोजगार मिले तथा प्रदेश के राजस्व में वृद्धि हो।

मत्स्य निगम के अध्यक्ष, श्री राजपाल कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में हैदराबाद की तर्ज पर फिश माल्स, फिश पार्लर एवं फिश केंद्र खोले जायेंगे। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों में मछली पालन के प्रति जागरुकता उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि पूरे प्रदेश में मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र खोले जायें ताकि मछली पालने वालों को आसानी से मछली बीज उपलब्ध हो सकें। प्रदेश सरकार द्वारा मछली उत्पादकों को हर सम्भव मदद दी जायेगी। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जगह-जगह फिश जनसुविधा केंद्र खोले जायें जिसका लाभ प्रदेश की जनता उठाये और इसके माध्यम से उनका आर्थिक विकास हो और प्रदेश में खुशहाली व समृद्धि आये।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक/विशेष सचिव, डाॅ0 सरोज कुमार, मुख्य महाप्रबन्धक डाॅ0 ए0के0 श्रीवास्तव तथा भारी संख्या में विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in