Categorized | लखनऊ.

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फ़ारसी युनिवर्सिटी में जुलाई 2013 से पढ़ाई शुरू होगी

Posted on 02 June 2013 by admin

01 जून, 2013

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फ़ारसी विश्वविद्यालय की एक्ज़ीक्यूटिव काउन्सिल की चैथी मीटिंग दिनांक 01.6.2013 की बैठक में फै़सला किया गया कि जुलाई 2013 से बी.ए., बी.ए. (हाॅनर्स), जर्नलिज़्म एण्ड मास कम्यूनिकेशन में डिग्री, पी0जी0 और उर्दू मीडियम से डिप्लोमा के कोर्स, बी.काम., बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एससी. (होमसाइंस), बी.एड., एम.ए. (एजुकेशन) आदि के कोर्सेज़ चलाये जायेंगे। प्रास्पेक्टस को मंज़ूरी दी गई जिसमें दाखि़ले की शर्तें विस्तार से दी गई हैं। सेलेक्शन कमेटियों ने हिन्दी, मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन एण्ड जर्नलिज़्म, और एजुकेशन विभागों के लिये लेक्चरर, रीडर और प्रोफेसर आदि के पदों पर नियुक्ति के लिये जो प्रस्ताव किये थे उन्हें एक्ज़ीक्यूटिव काउन्सिल ने मंज़ूरी दी। लाइब्रेरी और कम्प्यूटर सेन्टर के निर्माण के लिये यू0जी0सी0 से हासिल की गई  2.5 करोड़ रुपये की ग्रान्ट को लाज़मी मदों में इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दी गई। चूंकि अभी इस युनिवर्सिटी के आर्डिनेन्स तैयार नहीं हुए है इसलिये फै़सला किया गया कि बोर्ड आॅफ स्टडीज़ और दूसरी कमेटियाँ गठित करते हुये फि़लहाल आवश्यकतानुसार लखनऊ युनिवर्सिटी के आर्डिनेन्सेज़ को इस्तेमाल में लाया जाये। युनिविर्सटी का लोगो भी मंज़ूर किया गया।

लखनऊ 01 जून 2013 भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार द्वारा धुआंधार तरीके से बाटी जा रही लाल बत्ती तथा राज्यमंत्री के दर्जे को देने पर आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार रोज-रोज किसी न किसी को राज्य मंत्री का दर्जा खैरात में बांट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री का दर्जा दिये जाने का कोई मानक इस सरकार के पास नही है और न ही उनकी संख्या की कोई गणना। मनोनीत राज्यमंत्री पद की गरिमा आम लोगों के बीच गिर गई है तथा वे जनता के बीच उपहास का पात्र बन रहे है।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा कि अब तक कितने लोगों को प्रदेश में लालबत्ती दी गई है? लाल बत्ती दिये जाने का कोई मानक है क्या? जिन लोगों को सपासरकार द्वारा लाल बत्ती पुरूस्कार स्वरूप दी गई है उनका रिकार्ड आपराधिक है या नही? इन आवंटित लाल बत्तियो से प्रदेश के खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा?

डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा के लोग इन लाल बत्तियों से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है सरकारी अधिकारियों को धमका रहे है तथा कानून के राज का मखौल उड़ा रहे है। उन्होंने कहा कि जनता के खून पसीने की कमाई से प्राप्त टैक्स का दुरूपयोग सपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार की इन नीतियों से प्रदेश का खजाना खाली हो रहा है। सरकार प्रदेश की जनता को बिजली, पानी, खाद तथा सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं धन के अभाव में उपलब्ध नही करा पा रही है। डा0 मिश्र ने सरकार को चेताया कि प्रदेश मंे सुशासन का राज कायम करें और आपराधिक प्रवत्ति लोगों से तत्काल लाल बत्ती वापस ले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in