5 करोड़ रूपये कीमती अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 01 June 2013 by admin

29-05-13 को थाना बर्रा क्षेत्रान्तर्गत तात्याटोपेनगर पुल से दो मूर्ति चोर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक अष्टधातु की बुद्ध की मूर्ति 1.194 कि0ग्रा0 की बरामद हुई। बरामद मूर्ति की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रूपये है। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद मूर्ति को मुगीसापुर कानपुर देहात से लाकर परख हेतु सुनार के पास ले जा रहे थे । इस संबंध मंे थाना बर्रा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- दिनेश कुमार निवासी खडरा थाना चाॅदपुर जनपद फतेहपुर ।

2- कमलकान्त निवासी ततारपुर थाना राजपुर कानपुर देहात ।

-2-

बरामदगी

1- एक अष्टधातु की मूर्ति 1.194 कि0ग्रा0

पुलिस व बदमाशों के मध्य हुयी मुठभेड़ में

आरक्षी व ग्रामीण की मौत-एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मथुरा/थाना बरसाना

दिनांक 30.05.13 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हाथिया में आगरा क्राइम ब्रान्च की टीम अवैध हथियारों के व्यापार में लिप्त प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना बरसाना की मदद से दबिश देने गयी थी। दबिश के समय बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग प्रारम्भ कर दी गयी। जिससे आगरा क्राइम ब्रान्च के दो आरक्षी सतीश व प्रेमवीर घायल हो गये। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से गांव के एक व्यक्ति शहाबुद्दीन उम्र 65 वर्ष पुत्र इमामुद्दीन की झाडि़यो में शौच क्रिया करते समय गोली लगने से मृत्यु हो गयी पुलिस द्वारा अपने को बचाते हुए घेराबंदी कर अभियुक्त खुल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरक्षी सतीश की उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। घायल आरक्षी प्रेमवीर का उपचार पुष्पांजलि अस्पताल, आगरा में चल रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. खुल्ली, निवासी ग्राम हाथिया, थाना बरसाना, जनपद मथुरा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in